{"_id":"648b698ab5d18d686405443b","slug":"worker-committed-sucide-shimla-news-c-19-sml1001-180382-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पत्नी की चुनरी का फंदा बनाकर छत की रेलिंग से लटका केयर टेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पत्नी की चुनरी का फंदा बनाकर छत की रेलिंग से लटका केयर टेकर
Fri, 16 Jun 2023 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में जिला चंबा का एक कामगार फंदे से लटका मिला है। इसकी पहचान गर्भ सिंह (35) पुत्र जवाहर लाल, गांव लकडाह, डाकघर बांदला, तहसील चंबा निवासी के तौर पर हुई है। गर्भ सिंह वीरवार सुबह जाखू क्षेत्र के एक निजी फ्लैट में रेलिंग से लटका मिला। पुलिस के उच्च अधिकारी औरएफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके से भी कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छोटा शिमला थाना के तहत जाखू क्षेत्र में यह घटना हुई है। मृतक पिछले करीब 20 साल से शिमला में काम करता था। मौजूदा समय में मालरोड के एक कारोबारी के पास केयर टेकर का काम करता था। पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। सुबह करीब 7:00 बजे पत्नी ने फ्लैट की सीढि़यों में फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। मृतक चुनरी का फंदा बनाकर लोहे की रेलिंग से लटका मिला। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक ने बुधवार रात भाई और परिवार के सदस्य के साथ डिनर किया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। जांच जारी है। संवाद
--
क्षेत्र में लगातार घटनाओं से लोग अचंभित
बेनमोर वार्ड में लगातार इस तरह की घटनाओं के बाद लोग अचंभित हैं। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद शीनम कठारिया ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। यदि कोई व्यक्ति मानसिक तौर से जूझ रहा है तो उनसे संपर्क कर परेशानी साझा कर सकता है।
विज्ञापन
क्षेत्र में लगातार घटनाओं से लोग अचंभित
बेनमोर वार्ड में लगातार इस तरह की घटनाओं के बाद लोग अचंभित हैं। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद शीनम कठारिया ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। यदि कोई व्यक्ति मानसिक तौर से जूझ रहा है तो उनसे संपर्क कर परेशानी साझा कर सकता है।
विज्ञापन