फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Work on 450 MW Shongtong Karchham project stopped due to rising water level of Sutlej

किन्नौर: सतलुज का जलस्तर बढ़ने से 450 मेगावाट की शौंगटोंग कड़छम परियोजना का कार्य बंद

Fri, 23 Jun 2023 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 06:41 PM IST
सार

प्रदेश की सबसे बड़ी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना शौंगटोंग कड़छम का निर्माण कार्य सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से रोक दिया गया है। 450 मेगावाट की परियोजना का कार्य जलस्तर घटने के बाद ही शुरू हो पाएगा। 

विज्ञापन
Work on 450 MW Shongtong Karchham project stopped due to rising water level of Sutlej
शौंगटोंग कड़छम परियोजना - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना शौंगटोंग कड़छम का निर्माण कार्य सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से रोक दिया गया है। 450 मेगावाट की परियोजना का कार्य जलस्तर घटने के बाद ही शुरू हो पाएगा। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जून में ही नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। इस कारण परियोजना के बैराज की फाउंडेशन का कार्य रोक दिया गया है। जनजातीय जिला किन्नौर में 450 मेगावाट की शौंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का कार्य बीते तीन दिन से प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


सतलुज नदी पर बन रही इस परियोजना का कार्य नदी में पानी बढ़ने के कारण रोक दिया गया है। इन दिनों परियोजना के बैराज की फाउंडेशन का कार्य चल रहा था। शुक्रवार को नदी में जलस्तर के काफी अधिक बढ़ गया। अब कार्य पानी घटने के बाद ही शुरू हो पाएगा। बीते वर्ष जहां जुलाई में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा था, वहीं इस वर्ष यह जून में ही बढ़ गया है, जिस कारण परियोजना निर्माण की समयावधि बढ़ गई है। परियोजना प्रबंधन ने पानी बढ़ने के कारण कार्य पर रोक लगा दी है। अब सितंबर में ही यह कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


एचपीपीसीएल के महाप्रबंधक खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि सतलुज नदी में पानी बढ़ने के कारण परियोजना के बैराज की फाउंडेशन का कार्य रोक दिया गया है। हालांकि परियोजना को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अब नदी का जलस्तर घटने के बाद ही यह कार्य शुरू हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सतलुज नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिस कारण निर्माण कार्य थम गया है। उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस. रवीश ने बताया कि शौंगटोंग कड़छम परियोजना का कार्य रुकने की सूचना मिली है। जलस्तर बढ़ने से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed