फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wood bridge swept away in flash flood in tissa chamba himachal

यहां बाढ़ से बहा लकड़ी का पुल, एक दर्जन गांव का संपर्क टूटा, महिला बही

Tue, 10 Jul 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा) Updated Tue, 10 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
wood bridge swept away in flash flood in tissa chamba himachal

ग्राम पंचायत खजुआ के बाड़ा नाले में बाढ़ आने से एक दर्जन के करीब गांवों का संपर्क टूट गया। इस वजह से सोमवार को दर्जन भर गांव के 40 बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाए। नाला पार करने के लिए बच्चों के पास कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों ने नाले पर लकड़ियां रखकर अस्थायी पुलिया तैयार की है। मगर इससे गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण भी गांव में दुबक कर ही रहने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, एक महिला भी नाले को पार की कोशिश बढ़े जलस्तर में 20 मीटर तक बह गई। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बड़ी मुश्किल से बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के चलते हुई तबाही

wood bridge swept away in flash flood in tissa chamba himachal

जानकारी के अनुसार रविवार रात चुराह में भारी बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के चलते बाड़ा नाले में बाढ़ आ गई। इससे पानी का जलस्तर बढ़ गया और बना लकड़ी का पुल बह गया।

बता दें कि इस नाले पर बना पक्का पुल भी दो साल पहले बाढ़ में बह गया था। इसके स्थान पर लकड़ी का पुल बनाया गया था। मगर बाढ़ आने से अब यह पुल भी बह गया है।

इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्र्रामीणों के सामने आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। वहीं सोमवार को भी लोगों और स्कूल के बच्चों ने नाले पर लकड़ियां रखकर बने पुल से गुजरने की कोशिश करते रहे। मगर पार करने में कामयाब नहीं हो पाए। 

राजस्व टीम करेगी घटनास्थल का मुआयना

wood bridge swept away in flash flood in tissa chamba himachal

 पंचायत प्रधान युनिस बेगम ने बताया कि खजुआ, बिहाली, खरातोट, चालान, टैण, बाड़ा, खंडोली, जंजोग और दडवास गांव का संपर्क पुल बहने से पूरी तरह से कट चुका है।

उन्होंने घटना के बारे में प्रशासन को अवगत करवा दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त नाले पर लोगों की सहूलियत के लिए पक्का पुल बनाया जाए। जोकि बाढ़ आने पर न टूटे ।   

एसडीएम चुराह हेमचंद वर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द ही राजस्व टीम को मौका करने के लिए भेजा जाएगा। साथ ही नाले पर पुल बनाने को लेकर भी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed