फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   won in school compitition

Shimla News: भाषण में साक्षी, निबंध में महक प्रथम

Sun, 28 Sep 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
won in school compitition
डिग्री कॉलेज चायल कोटी में मनाया हिंदी उत्सव
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में आंचल और नारा लेखन में रिया ने झटका प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के दृष्टिगत डिग्री कॉलेज चायल-कोटी के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी उत्सव का आयोजन किया गया। निबंध, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, कविता पाठ, भाषण आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी शर्मा ने प्रथम, नितिका ने द्वितीय और ओशिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में दीक्षा ने प्रथम, सिमरन ने दूसरा और अमन ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में महक ने पहला, दीक्षा ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में आंचल शर्मा, अबिता और महक शर्मा ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में रिया पहले, मोनिका दूसरे और नेहा ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed