{"_id":"669a667153d33f67b70c802b","slug":"womens-applications-layoff-work-stalled-shimla-news-c-19-sml1001-381975-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महिलाओं के आवेदनों \nकी छंटनी का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महिलाओं के आवेदनों की छंटनी का काम ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील कल्याण कार्यालय में कई पद रिक्त
आवेदनों को रखने के लिए भी नहीं बची है दफ्तर में जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कमी के चलते इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया रुक गई है। कार्यालय में आवेदनों का अंबार लगा हुआ है।
आलम यह है कि अब आवेदनों को कार्यालय में रखने तक की जगह नहीं बची हैै। दूसरी ओर उच्चाधिकारियों द्वारा आवेदनों को शीघ्र छांटने के लिए कहा जा रहा है। स्टाफ के मुद्दे को लेकर प्रदेश तहसील कल्याण अधिकारी संघ ने बीते दिन वर्चुअल बैठक की जिसमें सभी अधिकारियों ने स्टाफ न होने की बात कही। तहसील कल्याण अधिकारी महासंघ के प्रवक्ता सतीश शर्मा ने बताया कि महिलाओं के कल्याण के लिए यह बहुत अच्छी योजना है। लेकिन प्रदेश तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालयों में डाटा एंट्री ऑपरेटरों और फील्ड सुपरवाइजर के पद नहीं भरे गए हैं। इसके चलते इस योजना के तहत महिलाओं के आवेदनों के ढेर लग गए हैं। प्रवक्ता सतीश शर्मा ने बताया कि इस गंभीर समस्या के बारे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल को भी ज्ञापन सौंपा है।