फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women will be able to visit the holy cave without interruption

अब बिना रुकावट पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगी महिलाएं

Sat, 21 Jul 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 21 Jul 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Women will be able to visit the holy cave without interruption

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंदिर ट्रस्ट शीघ्र चेतावनी और जरूरी सूचना के बोर्ड लगाएगा। इन पर लिखा होगा कि महिलाओं के पवित्र गुफा में जाने पर कोई पाबंदी नहीं है।

विज्ञापन


बोर्ड पर किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए दूरभाष नंबर भी होंगे। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर ने मंदिर के सभी कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके बाद महिला श्रद्धालु बिना किसी रुकावट के पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगी।
विज्ञापन


हालांकि, इससे पहले भी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं का प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन आस्था के चलते कई महिला श्रद्धालु मंदिर में बने चबूतरा से ही बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 18 जुलाई को हमीरपुर जिले की एक महिला श्रद्धालु ज्योत्सना शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्हें मंदिर स्टाफ ने पवित्र गुफा में जाने की अनुमति नहीं दी। 

मंदिर परिसर में जरूरी बोर्ड लगाए जाएंगे

Women will be able to visit the holy cave without interruption

करीब एक घंटे बाद मंदिर अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस बारे में उन्होंने मंदिर आयुक्त एवं जिलाधीश से भी शिकायत की थी। मंदिर आयुक्त ने मंदिर चेयरमैन को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

मंदिर आयुक्त डॉ. रिचा वर्मा का कहना है कि मंदिर परिसर में जरूरी बोर्ड लगाए जाएंगे। मंदिर चेयरमैन विशाल शर्मा ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। पूछताछ में मंदिर स्टाफ ने बताया कि उन्होंने केवल महिला श्रद्धालु को चबूतरा के बारे में बताया था, पवित्र गुफा में जाने से नहीं रोका।

चेयरमैन ने कहा कि इस बारे में मंदिर स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। अगर भविष्य में किसी ने भी महिला श्रद्धालु को पवित्र गुफा में जाने से रोका तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed