फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman walking on foot with band reached Nahan on fourth day, memorandum submitted to DC

Sirmour News: बैंड-बाजे के साथ पैदल चली महिला चौथे दिन पहुंची नाहन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 23 Sep 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 07:58 PM IST
सार

महिला ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और शामलात भूमि पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई।
जिला मुख्यालय नाहन पहुंचते ही महिला गाजे-बाजे के साथ उपायुक्त कार्यालय परिसर पहुंची और प्रशासन के दरबार में हाजिरी भरकर दुखड़ा सुनाया। 

विज्ञापन
Woman walking on foot with band reached Nahan on fourth day, memorandum submitted to DC
महिला चौथे दिन पहुंची नाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

65 किलोमीटर लंबा सफर पैदल तय कर दलित समुदाय से संबंध रखने वाली महिला परिवार के साथ चौथे दिन नाहन पहुंची। महिला ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और शामलात भूमि पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई। जिला मुख्यालय नाहन पहुंचते ही महिला गाजे-बाजे के साथ उपायुक्त कार्यालय परिसर पहुंची और प्रशासन के दरबार में हाजिरी भरकर दुखड़ा सुनाया। दरअसल कमलेश देवी ने एक प्रभावशाली कांग्रेसी नेता पर शामलात भूमि से बेदखल करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसकी 10 बीघा भूमि पर कब्जा करके उसे बेदखल किया है। अपना कब्जा बहाल करने की मांग को लेकर ही वह पैदल यात्रा कर प्रशासन के पास पहुंची है। प्रशासन को पूरी समस्या बताई गई है।

विज्ञापन


बता दें कि महिला परिवार के आठ लोगों के साथ बुधवार दोपहर बाद संगड़ाह से पदयात्रा पर निकली थी। नाहन पहुंचने में उसे चार दिन का वक्त लगा। वह पति रामस्वरूप, बड़ी बेटी प्रीतिका, बेटा गुलशन, अभिषेक, अनुराग और सचिन के अलावा जेठ के दो बच्चों के साथ शनिवार शाम नाहन पहुंचीं और उपायुक्त से मिलीं। महिला का आरोप है कि उसकी फरियाद को किसी ने नहीं सुना। मजबूरन उसे आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने पर विवश होना पड़ा। कमलेश ने सरकार से भी मांग की कि उसे शामलात भूमि पर कब्जा दिलाया जाए। प्रशासन ने मामले की जांच कर महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed