फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman severely injured after bear attack in Chamba Himachal Pradesh

चंबा: जंगल में घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर किया लहूलुहान

Fri, 18 Nov 2022 11:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Nov 2022 11:11 PM IST
सार

भालू के हमले से शीना की टांग और बाजू में चोटें आई हैं। शीना ने भालू के चंगुल से निकलने के भरसक प्रयास किए लेकिन भालू के आगे बेबस रही।

विज्ञापन
Woman severely injured after bear attack in Chamba Himachal Pradesh
घायल महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

मवेशियों के लिए घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला की पहचान शीना पत्नी लतीफ गांव मिनडू ग्राम पंचायत जडेरा के रूप में हुई है। महिला के चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे भालू को वहां से भगाया। ग्रामीणों ने घायल महिला को चारपाई पर उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।

विज्ञापन


वहीं, वन विभाग की ओर से उचित मुआवजा राशि दिए जाने की बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक शीना रोजमर्रा की तरह शुक्रवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए मंडोलू गई थी। सुबह करीब 11:00 बजे जब वह घास काट रही थी तो तब घात लगाए बैठे भालू ने अचानक उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


भालू के हमले से शीना की टांग और बाजू में चोटें आई हैं। शीना ने भालू के चंगुल से निकलने के भरसक प्रयास किए लेकिन भालू के आगे शीना बेबस रही। महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उठाकर चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है। डीएफओ चंबा अमित मेहरा ने कहा कि पीड़ित महिला को विभाग की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। एमएस डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि भालू के हमले से घायल महिला मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल है। अब उसकी हालत में कुछ सुुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed