फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman murdered in Manali, accused was carrying dead body in a bag

Himachal News: मनाली में भोपाल की युवती की हत्या, बैग में शव ले जाते पकड़ा आरोपी

Thu, 16 May 2024 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 06:34 PM IST
सार

पर्यटन नगरी मनाली के गोंपा रोड स्थित एक निजी होटल में ठहरी युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Woman murdered in Manali, accused was carrying dead body in a bag
महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्यप्रदेश से हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने घूमने पहुंची युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पर्यटन नगरी मनाली के गोंपा रोड स्थित एक निजी होटल में ठहरी युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। हरियाणा निवासी युवक से पुलिस युवती की हत्या किए जाने की वजह पता कर रही है। युवती के गले में मिले निशान से आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर उसे मारा गया। असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी शीतल 13 मई को हरियाणा के विनोद के साथ घूमने मनाली पहुंचीं। यहां होटल में सिर्फ युवती का आधारकार्ड पंजीकृत किया गया था। 14 मई को दोनों सिस्सू घूमने गए। शाम को वापस आए तो खाना कमरे में ही मंगवाया। 15 मई यानी बुधवार की शाम को युवक ने होटल मैनेजर से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। कुछ देर में टैक्सी पहुंच गई तो विनोद अकेला ही सामान टैक्सी में डालने लगा।

होटल स्टाफ ने जब युवती के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लेह गई है। इस दौरान होटल के स्टाफ को एक बैग बहुत भारी प्रतीत हुआ। जब पूछा कि बैग भारी क्यों है तो आरोपी मौके से भाग या। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बैग को खोला तो उसमें युवती का शव बरामद पड़ा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल से भागे युवक को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

डीएसपी केडी शर्मा और एसएचओ मुकेश राठौर और अन्य पुलिस कर्मी आरोपी को पकड़ने के लिए जुट गए। इस दौरान पुलिस ने झीड़ी में एचआरटीसी की बस में आरोपी दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान विनोद ठाकुर निवासी असावटा मोड़, पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ कर कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed