फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman in llicit relationship with brother-in-law killed son in kangra himachal pradesh

मां ने प्रेमी संग सात साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम ने आपत्तिनजनक हालत में देखा था दोनों को

Sat, 28 Dec 2019 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Dec 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Woman in llicit relationship with brother-in-law killed son in kangra himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

देवर-भाभी के अवैध संबंधों की भेंट सात साल का मासूम चढ़ गया। रिश्ते में बच्चे की मां और चाचा ने मिलकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया और शव जंगल में फेंक आए। इस सनसनीखेज वारदात ने इंदौरा की पलाखी पंचायत में हर किसी के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बच्चे का शव जंगल से बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


महिला के पति बलवंत ने इंदौरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी पत्नी और भाई के लंबे समय से अवैध संबंध हैं। उनके सात साल के बेटे युद्धवीर ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। दोनों की करतूत का पिता के सामने भंडाफोड़ करने की धमकी दी थी। इस पर दोनों ने अपने गुनाह छिपाने के लिए बच्चे की हत्या कर दी।

विज्ञापन

Woman in llicit relationship with brother-in-law killed son in kangra himachal pradesh

बलवंत के मुताबिक देर शाम से लापता बच्चे का सुबह तक कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। साथ ही पत्नी और भाई पर शक की बता बताई। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। डीएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि उन्होंने पीड़ित पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली नजर में मामला पूरी तरह से साफ है फिर भी गहनता से जांच जारी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। पंचायत उपप्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि देवर-भाभी के अवैध संबंधों से पूरा समाज वाकिफ था। कई बार शिकायतें पुलिस स्टेशन तक पहुंचती रहीं, लेकिन हर बार मामला रफा-दफा हो जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed