{"_id":"5cf3c7bbbdec22075a3beac7","slug":"woman-drowned-in-beas-river-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत पाने को नदी में उतरी बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत पाने को नदी में उतरी बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत
Sun, 02 Jun 2019 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jun 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए ब्यास नदी के ठंडे पानी में डुबकी लगाने उतरी वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई। हादसा पुलिस थाना सुजानपुर के तहत स्थानीय दाड़ला पंचायत का है। 70 से 75 वर्षीय बताई जा रही मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त महिला रविवार दोपहर को सुजानपुर की पंचायत दाड़ला में बने श्मशानघाट के पास पुंग में घूम रही थी। गर्मी के कारण महिला पुंग और ब्यास नदी के संगम स्थल पर पानी में उतर गई। इसी बीच वह गहरे पानी की ओर चली गई और आगे की ओर बहने लगी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने जब रस्सियों से उसे पानी से बाहर निकाला तो वह मर चुकी थी। महिला ने स्लेटी रंग के कपड़े, कान में सोने की बालियां पहनी हुई थीं। महिला ने बालों पर मेहंदी भी लगाई हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। महिला का शव हमीरपुर के शव गृह में शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक महिला कौन है और कहां से आई है, इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। निकटवर्ती थानों में वृद्ध महिला का शव मिलने संबंधी सूचना भेजी गई है।