नदी में उतराता मिला विवाहिता का शव, पति हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के नादौन की एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। विवाहिता का शव चोड़ू में ब्यास नदी में उतराता हुआ मिला। मृतक महिला की पहचान तारो देवी उर्फ पिंकी पत्नी मनोज कुमार निवासी गांव चोड़ू, उपमंडल नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मायका पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा और पुलिस थाना नादौन से एसएचओ सतीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टीएमसी टांडा भेज दिया है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को व्यास नदी से बाहर निकाला। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करके व्यास नदी में शव को फेंकने का आरोप लगाया है।
आरोप- पति करता था मारपीट
तारो देवी उर्फ पिंकी पुत्री नेक चंद निवासी सियालकड़ की शादी 5 वर्ष पहले चोड़ू गांव के मनोज उर्फ मनु से हुई थी। मौके पर पहुंचे मृतका के चचेरे भाई, बहनों तथा अन्य परिजनों ने बताया कि मनोज उर्फ मनु आए दिन तारो देवी से मारपीट करता था।
एक वर्ष पहले भी मायके के एक शादी समारोह में आई तारो देवी के साथ उसके पति मनोज ने मायके वालों के सामने ही मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद विवाहिता काफी दिनों तक मायके में ही रही।
तारो देवी अपने पीछे एक 4 वर्षीय बेटा छोड़ गई है। उधर, डीएसपी रेणू शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और इस मामले की छानबीन की जा रही है।