{"_id":"5cfcf307bdec22078360a1ca","slug":"woman-complaint-of-neighbor-cctv-in-cid-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के बहाने सीसीटीवी से दूसरे के घर में ताकझांक, महिला ने की सीआईडी में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के बहाने सीसीटीवी से दूसरे के घर में ताकझांक, महिला ने की सीआईडी में शिकायत
Mon, 10 Jun 2019 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईडी की साइबर क्राइम विंग के पास इन दिनों अजीबोगरीब मामले आ रहे हैं। शिमला की एक महिला ने शिकायत की है कि उनके पड़ोसी ने सुरक्षा के नाम पर अपने घर के गेट पर एक सीसीटीवी लगाया है, जिसका फोकस उनके घर की ओर है। निजता के हनन का हवाला देते हुए महिला ने कार्रवाई की मांग की है। अब महिला की शिकायत पर सीआईडी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी लगाने की अपील करने वाली पुलिस के लिए यह मामला गले की फांस बन गया है। शिकायत करने वाली महिला का दावा है कि सीसीटीवी का फोकस उनके गेट और बरामदे की ओर है। इससे उनकी निजता का हनन हो रहा है। महिला की शिकायत के बाद साइबर क्राइम के अधिकारियों ने पड़ोसी से बात की तो उसने कहा कि सुरक्षा दृष्टि से सड़क पर ही कैमरे का फोकस रखा गया है।
विज्ञापन
सड़क पर ही उनका गेट है, ऐसे में गेट भी नजर में आ रहा है। हालांकि, महिला अभी भी बरामदे की ओर फोकस होेने का दावा कर रही है। इसके बाद अब सीआईडी ने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे के पिछले कुछ समय के वीडियो मांग लिए हैं। साथ ही सीसीटीवी का फोकस भी चेक किया जा रहा है। सीआईडी सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी लगाना अच्छी बात है लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कहीं दूसरे की निजता का हनन न हो। इस मामले में भी निजता को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन