फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman commit suicide in mandi himachal pradesh

शिक्षा उपनिदेशक की पत्नी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Fri, 30 Sep 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Fri, 30 Sep 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
Woman commit suicide in mandi himachal pradesh

प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल पधर की पंचायत टांडू के महेड़ गांव में एक महिला ने बेडरूम में फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को कमरे में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। महिला के पति शिक्षा विभाग में उपनिदेशक हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महेड़ गांव निवासी राधा देवी (52) पत्नी भूप सिंह वर्मा ने अपने बेडरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय राधा देवी घर पर अकेली थी। पति जिला ऊना में सरकारी ड्यूटी पर और इकलौता बेटा नग्गर कुल्लू में पीएनबी बैंक में कार्यरत है। वीरवार सुबह महिला के जेठ का बेटा धीरेंद्र अपनी ताई राधा देवी को जगाने करीब साढ़े आठ बजे कमरे में गया और आवाज लगाई।
विज्ञापन


कमरा अंदर से बंद था। उसने परिजनों को सूचना दी। बाद में दरवाजा तोड़ अंदर देखा तो राधा पंखे से लटकी हुई  थी। पधर पुलिस सहित पति और बेटे को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में उपनिदेशक के पद पर जिला ऊना में कार्यरत पति भूप सिंह ठाकुर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में परिवार पूरी तरह सदमे में है। मामले की जांच कर रहे पधर थाना के एएसआई जोगिंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी ठाकर सिंह, महिला आरक्षी सविता राणा और गृह रक्षक के नेतृत्व में गई टीम ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई जोगिंद्र ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है।


ये लिखा है सुसाइड नोट में
पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें महिला ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। सुसाइड नोट में लिखा है की मेरी मौत को लेकर मेरे परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों को तंग न किया जाए। घर का जो सामान है, उसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ भी न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed