फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman commit suicide in chamba himachal pradesh

विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 08 Jun 2019 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Jun 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide in chamba himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

यहां के बैकुंठनगर में एक विवाहिता ने अपने मायके में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। यह मामला शनिवार को सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, मायका पक्ष के बयान भी दर्ज किए गए। मायका पक्ष की ओर से पति के खिलाफ बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने ब्यान कलम बद्द कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रजिया सुल्तान (26) पुत्री नजीर निवासी बाथरी के रूप में हुई। पुलिस टीम पोस्टमार्टम के लिए शव को डलहौजी अस्पताल लेकर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पिछले पिछले कुछ समय से मायके में ही रह रहे थे। छह साल पहले रजिया और विनोद की शादी हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में मनमुटाव शुरू हो गए। इसके बाद पति विनोद रजिया से मारपीट करने लगा। इतने में कुछ समय बाद मायका पक्ष ने अपनी बेटी और दामाद को घर बुलाया और दोनों मायके में ही रहने लगे। शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे माता सलीमा ने बेटी को कमरे में नहीं देखा। इसके बाद वह बेटी की तलाश करने लगी। जैसे ही रजिया की माता घर में बने स्टोर में पहुंची तो वहां रजिया सरिए के कुंडे के साथ लटकी हुई पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिया ने दोपट्टे से फंदा लगा लिया था। घर में चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। इस दौरान मृतक महिला की मां सलीमा ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। इसलिए उसकी बेटी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने भादंसं की धारा 498, 306 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।


डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने बताया कि इसके बारे में सूचना मिली थी। कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला की माता के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक महिला की मां ने अपने दामाद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले के हर पहलु की जांच गहनता से कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed