फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman commit suicide in Bankkhet Chamba Himachal Pradesh

बेटी की मौत के सदमे में मां ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 12 May 2019 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 May 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide in Bankkhet Chamba Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

चंबा जिले की तहसील डलहौजी के तहत ग्राम पंचायत गोली में 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला बेटी की मौत के बाद से सदमे में थी। यह मामला शनिवार को दोपहर के समय सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे पर झूली महिला का शव उतारा और कब्जे में लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी ले जाया गया है। यहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला की 17 वर्षीय बेटी ने भी दो माह पहले आत्महत्या कर ली थी। बेटी की मौत का महिला को गहरा सदमा लगा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह के समय महिला अपने कमरे में थी। जबकि उसका पति काम पर चला गया था। इसी दौरान महिला ने कमरे में फंदा लगा लिया। जब स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने महिला के पति और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा मायका पक्ष की ओर से भी कोई संदेह नहीं जताया गया है। पुलिस इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed