{"_id":"5d88baec8ebc3e01486038bf","slug":"withdrawal-of-articles-370-and-35a-tied-the-country-in-the-thread-of-uniformity-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने से देश एकरूपता के सूत्र में बंधा: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने से देश एकरूपता के सूत्र में बंधा: धूमल
Mon, 23 Sep 2019 06:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Sep 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा मंडल ने अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के उपलक्ष्य में सोमवार को राष्ट्रीय एकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल थे। धूमल ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने से देश एकरूपता के सूत्र में बंध गया है।
विज्ञापन
इससे आतंकवाद की समाप्ति होगी और नए जम्मू-कश्मीर का उदय होगा। पंचायतीराज संस्थाओं में अब प्रधानों को शक्तियां मिली हैं और जमीनी स्तर पर शासन की इकाई लागू हो गई है।
विज्ञापन
कहा कि अनुच्छेद 370 हटने को एक उत्सव के रूप में मनाएं और जन-जन तक इस महान कार्य के बारे में अवगत करवाएं। विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाना मोदी सरकार का अति सराहनीय निर्णय है। आज तक ऐसा साहसिक निर्णय लेने की हिम्मत किसी में नहीं हुई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी भोरंज विधानसभा क्षेत्र नवीन शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दलवीर ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सोनी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अभयवीर लवली, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम अरोड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा, आईटी सेल संयोजक वीरेंद्र, महामंत्री अशोक ठाकुर, विपिन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।