फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   winter queen auditions in manali himachal pradesh

विंटर क्वीन के ऑडिशन में युवतियों ने दिखाया हुस्न का जलवा

Mon, 18 Dec 2017 07:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Mon, 18 Dec 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
winter queen auditions in manali himachal pradesh

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल मंडी के सभागार में विंटर क्वीन प्रतियोगिता और वॉयस ऑफ हिमालय के आडिशन हुए। विंटर क्वीन के लिए 20 युवतियों ने हुस्न का जलवा दिखाया। वहीं, 26 प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। विंटर कार्निवाल आयोजन नजदीक आते ही तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन


जगह-जगह विंटर क्वीन वॉयस ऑफ हिमालय के लिए ऑडिशन लिए जा रहे हैं। अब आखिरी ऑडिशन मनाली में कार्निवाल के शुभारंभ वाले दिन होंगे। इसमें स्थानीय समेत अन्य जगहों की युवतियां भाग लेकर अपना हुनर दिखा सकती हैं। इस ऑडिशन में चयनित होने वाली युवतियां कार्निवाल के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाएंगी, जिन्हें विभिन्न राउंड पूरे करने होंगे। 
विज्ञापन


जज का पैनल विभिन्न स्पर्धाओं के बाद विंटर क्वीन चुनेंगे। इसकी घोषणा कार्निवाल के आखिरी दिन होगी। एडीएम मनाली और विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एचआर बेरवा इस आयोजन को बेहतरीन बनाने के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंटर क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवतियों में खूब उत्साह दिख रहा है। एसडीएम एचआर बेरवा ने बताया कि विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवाल मुख्य आकर्षण रहेगा। इससे पहले भी 10 दिसंबर को शिमला में विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवाल के ऑडिशन हो चुके हैं।


युवा वर्ग दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवाल में कुल्लवी संस्कृति को तरजीह दी जाएगी। महिला मंडलों की झांकी, कुल्लवी लोक नृत्य, महिला मंडलों का फैशन शो, महिला मंडलों की रस्साकशी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed