फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   winter holidays schedule changed in himachal govt summer schools

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां बंद

Thu, 03 Jan 2019 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Jan 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
winter holidays schedule changed in himachal govt summer schools

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से जनवरी में सर्दियों की दस दिनों की छुट्टियां नहीं होंगी। विधायक प्राथमिकता की बैठक में मामला उठने के बाद सरकार ने छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव किया है। अगले शैक्षणिक सत्र में एक से 10 अप्रैल तक दस दिनों की बसंत की छुट्टियां होंगी।

विज्ञापन


इस साल पुरानी व्यवस्था के तहत सात से 16 जनवरी तक दस दिनों की छुट्टियां रहेंगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने इस बाबत शिक्षा उपनिदेशकों और स्कूल प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुईं विधायक प्राथमिकता बैठकों में इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


कुछ विधायकों ने जनवरी की छुट्टियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मार्च में वार्षिक परीक्षाएं होती हैं। ऐसे में जनवरी की छुट्टियां से पढ़ाई पर असर पड़ता है। इसलिए छुट्टियां नए शैक्षणिक सत्र से पहले दी जाएं। विधायकों की इस मांग पर निदेशालय ने छुट्टियों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर के सभी स्कूलों सहित कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और चंबा जिले के कई क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन स्कूल हैं। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के पांगी-भरमौर में सभी स्कूल शीतकालीन छुट्टियों वाले हैं। इन जिलों की छुट्टियों में बदलाव नहीं किया गया है।

उलझा निदेशालय, दो बार जारी करने पड़े आदेश

winter holidays schedule changed in himachal govt summer schools

ग्रीष्मकालीन स्कूलों की छुट्टियां तय करते उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसर बुधवार को खुद उलझ गए। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सुबह करीब 11 बजे सर्दियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए। यह व्यवस्था कब से लागू होगी। साल 2018-19 की दस छुट्टियां का क्या होगा?

इस पर शिक्षक संघों ने निदेशालय से लेकर शिक्षा मंत्री तक विरोध जताना शुरू कर दिया। आनन-फानन में दोपहर करीब डेढ़ बजे निदेशालय ने शेड्यूल के आदेश वेबसाइट से हटा दिए। शाम करीब साढ़े पांच बजे शिक्षा मंत्री के साथ चर्चा के बाद स्पष्ट किया गया कि इस साल जनवरी की छुट्टियां यथावत रहेंगी। अगले साल जनवरी में छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

अप्रैल की छुट्टियों में कैसे चेक होंगे पेपर
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने इस बदलाव का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल के पहले हफ्ते में दसवीं और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर चेक होते हैं। कई शिक्षकों की इसमें ड्यूटी लगती है। अप्रैल में छुट्टियां रहेंगी तो पेपर कैसे चेक होंगे। वीरेंद्र चौहान ने इन दस दिनों की छुट्टियों को दिसंबर और बरसात की छुट्टियों में समायोजन की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed