फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Winter Carnival to be held from 25th, this time for 7 days

Shimla News: विंटर कार्निवल 25 से, इस बार 7 दिन होगा आयोजन

Thu, 06 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Winter Carnival to be held from 25th, this time for 7 days
हिमाचली लोक संगीत से सराबोर रहेगा कार्निवल
विज्ञापन

हिमाचली परिधानों का फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाए जाने वाले विंटर कार्निवल की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार का विंटर कार्निवल का आयोजन सात दिन होगा। कार्निवल में हिमाचली लोक संगीत, नृत्य और हिमाचली परिधानों का फैशन शो आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा स्टार नाइट भी होगी। क्रिसमस पर 25 दिसंबर से यह शुरू होगा और 31 दिसंबर तक चलेगा। बीते वर्ष कार्निवल दस दिन तक चला था।


कार्निवल को लेकर वीरवार को महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल की अध्यक्षता में बैठक हुई। टाउन हॉल में दोपहर पौने एक बजे शुरू हुई बैठक में निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री, ज्वाइंट कमीशनर डॉ. भुवन शर्मा, कार्पोरेशन हेल्थ ऑफिसर डॉ. चेतन चौहान समेत कई पार्षद शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि शहर के मालरोड, रिज मैदान को रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। इसके अलावा बैठक में यह भी तय किया गया कि रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। गौरतलब है कि दिसंबर माह में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मुंबई के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से हजारों पर्यटक शिमला घूमने आते हैं। ऐसे में विंटर कार्निवल के जरिये उन्हें एक अलग अनुभव उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में रिज पर पूर्व की तरह लगने वाले स्टॉल और अन्य कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article