फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Will get relief from jam, construction of bridge near lift starts

Shimla News: जाम से मिलेगी मुक्ति, लिफ्ट के पास पुल का निर्माण शुरू

Sun, 18 Aug 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Will get relief from jam, construction of bridge near lift starts
छह करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

गाड़ियों की आवाजाही और पैदल चलने वालों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में लिफ्ट के पास नए पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। इस पुल को लिफ्ट नाले के ऊपर, कोमबर्मेयर पुल के बगल में बनाया जा रहा है। पुल के बनने से शहर के ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इससे पैदल चलने वालों को भी ज्यादा जगह मिलेगी। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने में करीब एक साल का समय लगेगा।

इस पुल की लागत 6 करोड़ रुपये है। पुल बनने के बाद शिमला में गाड़ियों की आवाजाही और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता दोनों ही आसान हो जाएगा। लिफ्ट के पास जहां पुल बनना है, वहां काम तेजी से हो रहा है। खुदाई का काम शुरू हो गया है। मजदूर काम कर रहे हैं ताकि पुल समय पर बनकर तैयार हो सके। पुल के दोनों ओर लोगों के पैदल चलने के लिए जगह होगी। इससे पैदल यात्री बिना किसी असुविधा के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इस नए पुल के बनने से शिमला में यात्रा करना पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगा, और लोग इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। इससे शिमला में ट्रैफिक की समस्या कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुल शिमला के ट्रैफिक की समस्या को हल करने में मदद करेगा। हम इसे समय पर पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि लोग जल्द ही इसका फायदा उठा सकें।
प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed