फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   While making a reel in Chamba, the girl fell into a ditch, video viral

Himachal: रील बनाते लुढ़ककर खाई में जा गिरी युवती, इससे पहले पेड़ पर चढ़कर किया था स्टंट

Mon, 16 Sep 2024 03:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2024 03:42 PM IST
सार

कंटेंट क्रिएटर कई बार रील बनाने के चक्कर में रियल लाइफ से खिलवाड़ कर बैठते हैं।  रील बनाने के चक्कर कई बार जानलेवा हादसे भी पेश आ चुके हैं। 

विज्ञापन
While making a reel in Chamba, the girl fell into a ditch, video viral
चंबा में रील बनाते लुढ़ककर खाई में गिरी युवती - फोटो : संवाद

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील के जरिये फेम हासिल करने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सामने आया है।  एक युवती सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में लुढ़कर खाई में जा गिरी। युवती के गिरने से ऐसा प्रतीत हुआ कि उसे गंभीर चोटें आई होंगी। लेकिन, बाद में युवती ने एक और रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वयं को सुरक्षित बताया।  इससे पूर्व भी युवती ने एक विशालकाय पेड़ पर चढ़कर रील बनाई थी और लोहे के बड़े पुल पर भी रील बनानाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। कंटेंट क्रिएटर कई बार रील बनाने के चक्कर में रियल लाइफ से खिलवाड़ कर बैठते हैं। रील बनाने के चक्कर कई बार जानलेवा हादसे भी पेश आ चुके हैं।  इसके बाद भी लोग रील बनाने और चंद लाइक और फॉलोअर्स के लिए जान जोखिम में डालते हैं।

विज्ञापन





बता दें कि खाई में गिरी लड़की का नाम पूजा है। पूजा को खाई में गिरता देख वीडियो बना रही दूसरी लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। अब पूजा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके जरिए कुछ लोग रील बनाने वालों को खतरनाक जगह पर वीडियो नहीं बनाने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि प्रदेश के पहाड़ों, नदी-नालों में रील बनाते वक्त कई लोगों की जान जा चुकी है। पूजा ने वीडियो जारी कर सुरक्षित होने की जानकारी साझा की, जिसमें वह कह रही हैं कि पैर फिसलने की वजह से वह गिरी थी। पूजा कह रही कि पैर हर किसी का फिसलता है, लेकिन कुछ लोगो की मौत हो जाती है पर मैं सुरक्षित हूं।

विज्ञापन

पूजा कह रही हैं कि अभी भी वह घने जंगल में है। जहां हर वक्त भालू और अन्य जंगली जानवर रहते है। हम पहाड़ियों की लाइफ में हर वक्त रिस्क बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed