{"_id":"62f23e1f97930f660157a1df","slug":"when-guruji-was-transferred-the-students-left-the-food-wept-bitterly-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिक्षक के तबादले पर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे, खाना भी नहीं खाया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिक्षक के तबादले पर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे, खाना भी नहीं खाया, वीडियो वायरल
Tue, 09 Aug 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Aug 2022 06:40 PM IST
सार
केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सिहुंता में जेबीटी शिक्षक हरजीत सिंह का दूसरे विद्यालय समोट में तबादला हुआ है। उनके पढ़ाने के तरीके ने चौथी और पांचवीं कक्षा के 21 विद्यार्थियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
गुरुजी का तबादला हुआ तो फूट-फूटकर रोए विद्यार्थी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक स्कूल में शिक्षक के तबादले पर छात्र-छात्राएं उनसे गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। मंगलवार को इन छात्र-छात्राओं ने दोपहर का खाना तक नहीं खाया। बच्चों को रोता-बिलखता देख शिक्षक भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने बच्चों से वादा किया कि- मैं पक्का मिलने आऊंगा। आप सब जीवन में अच्छा करना। दरअसल, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सिहुंता में जेबीटी शिक्षक हरजीत सिंह का दूसरे विद्यालय समोट में तबादला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके पढ़ाने के तरीके ने चौथी और पांचवीं कक्षा के 21 विद्यार्थियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। उनके तबादले का पता लगते ही विद्यार्थियों मन्नत, अन्नया, रिधिमा, कीर्ति, अंशिका धीमान, सुनाक्षी और पायल आदि ने दोपहर का खाना तक नहीं खाया। इनका रो-रोकर बुरा हाल है। इन विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग और सरकार से शिक्षक का तबादला आदेश रद्द करने की गुजारिश की है। केंद्रीय मुख्य शिक्षक विक्रम कौशल ने कहा कि उन्होंने बच्चों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, शिक्षक का तबादला दूसरे विद्यालय में हो जाने से बच्चे काफी मायूस हो गए हैं।
विज्ञापन