अचानक भड़की आग से गेहूं की फसल राख, आंसू नहीं रोक पाईं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डमटाल पुलिस थाना के तहत बाई अटारिया गांव में गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से कई एकड़ जमीन में तैयार फसल राख हो गई। आंखों के सामने मेहनत की कमाई राख होते देख महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
जानकारी के अनुसार बाई अटारिया गांव में सड़क किनारे गेहूं के लहलहाते खेतों में अचानक आंग की चिंगारी लगी, जिसने धीरे-धीरे उग्र रूप ले लिया। एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कंदरोड़ी में स्थित आर्मी डिपो के कमांडेंट कर्नल परितोष उपाध्याय से फायर ब्रिगेड की सहायता मांगी। आर्मी ने तुरंत मौके पर दो गाड़ियों को भेजा, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ आए अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया। ग्रामीणों ने भी बाल्टियों और ट्रैक्टरों से हल चलाकर अपने-अपने खतों को बचाया। वहीं, खेतों के बीचोबीच बने पोल्ट्री फार्म को अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने से बचा लिया।
पानी के भरे बर्तनों के साथ आग बुझाने निकलीं महिलाएं
आग लगने की खबर पूरे गांव में फैल गई और स्थानीय लोग अपने घरों से बाल्टियों ओर अन्य बर्तनों के साथ पानी भरकर आग बुझाने के लिए पहुंचे। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। आंखों के सामने अपनी फसल को राख होता देख महिलाएं अपने आंसू न रोक पाईं।
उधर, एसडीएम ने कहा कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं और इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करें, ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा सके।