{"_id":"5e946cd48ebc3e6fbf4ca6e7","slug":"wheat-crop-cutting-started-in-una-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलें पककर तैयार, खेतों में गेहूं की कटाई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलें पककर तैयार, खेतों में गेहूं की कटाई में जुटे किसान
Mon, 13 Apr 2020 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
ऊना में बैसाखी पर्व पर गेहूं की कटाई करता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी के साथ ही प्रदेश में आलू सहित अन्य फसलों की कटाई का काम शुरू हो गया है। सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखते हुए किसान कटाई में जुट गए हैं। किसानों को कर्फ्यू के दौरान भी खेतों में काम करने की पाबंदी नहीं है। गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। किसानों से कहा गया है कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कटाई का काम शुरू कर सकते हैं। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि किसानों को कर्फ्यू में छूट दी गई है। कटाई में काम पर कोई पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन
गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। ऐसे में किसान को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। किसान को अगर मजदूरों की आवश्यकता हो तो इसके लिए एपीएमसी सचिव, उप निदेशक कृषि, विषय वाद विशेषज्ञ, एडीओ और उप निदेशक बागवानी मजदूरों को पास जारी करेंगे, लेकिन सभी को सामाजिक दूरी के नियम को ध्यान में रखकर काम करना होगा। जिला प्रशासन ने कृषि उपकरणों और रिपेयर करने वाली दुकानों को भी कर्फ्यू में छूट दी है। इसके लिए दुकानदारों को संबंधित एसडीएम से पास लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
स्टेशनरी की दुकानें तीन घंटे के लिए खुलीं
ऊना में स्टेशनरी की दुकानों को कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद कई दुकान खुलीं। जहां पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने स्टेशनरी और किताबों की खरीदारी की। इस बारे में जिलाधीश ऊना संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद जिले में प्रत्येक सोमवार और वीरवार के दिन सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे के लिए स्टेशनरी की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन