{"_id":"6026bcfe8ebc3ee9372c7f37","slug":"weltinday-shimla-news-sml3607763167","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे के चलते होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे के चलते होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी रहने की उम्मीद, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से आ रहे अधिक सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर वेलेंटाइन डे के चलते भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख करने वाले हैं। शहर के होटलों में 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। अधिकतर बुकिंग पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के सैलानियों ने करवा रखी है।
शहर के पर्यटन कारोबारियों को वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। इस वीकेंड पर वैलेंटाइन डे के चलते बड़ी संख्या में कपल बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए कुफरी और नारकंडा पहुंचने वाले हैं।
टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार एवं होटल गुलमर्ग रीजेंसी और लैंडमार्क के संचालक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि शिमला के होटलों में इस वीकेंड के लिए अब तक 50 से 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वीकेंड पर 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंचने की उम्मीद है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि वैलेंटाइन वीकेंड के लिए काफी संख्या में सैलानी होटलों के कमरों के लिए फोन कर रहे हैं। कुफरी और नारकंडा में अभी तक बर्फ है, इसलिए यह वीकेंड लंबा जाने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा के अलावा मुंबई, गुजरात और हैदराबाद के टूरिस्ट भी शिमला पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
एडवांस बुकिंग में चल रही तेजी : सूद
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि इस वीकेंड पर वेलेंटाइन डे के चलते बड़ी संख्या में कपल शिमला पहुंचने वाले हैं। वीकेंड पर 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंचने की उम्मीद है। एडवांस बुकिंग में भी तेजी चल रही है।