वेलनेस सेंटर बनेंगे डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्र : जेपी नड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलनेस सेंटर को स्वास्थ्य केंद्रों में तबदील किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हमीरपुर में भारतीय युवा साइंस कांग्रेस सम्मेलन में कहा कि देश में डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से वेलनेस केंद्रों में तबदील किया जाएगा। इसके लिए वर्ष 2020 तक का लक्ष्य रखा गया है।
तीस वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा। इससे कैंसर, मधुमेह, एनीमिया, दांत, पेट से संबंधित रोग या अन्य बीमारी पाए जाने पर समय से इलाज शुरू हो सकेगा।
कहा कि आयुष्मान भारत के तहत 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ों लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिलेगी। इसे मोदी केयर नाम भी दिया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ प्रोजेक्ट है। यह पूरी तरह पेपरलेस और कैशलेस स्कीम है।
पंचायत स्तर पर होगा पंजीकरण
इसके लिए पंचायत स्तर पर पंजीकरण होगा। अगर कोई व्यक्ति किसी कारणवश पंजीकरण से छूट जाता है तो दूसरे चरण में पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है।
देश की उन्नति तथा मानवीय विकास के लिए वैज्ञानिकों को शोध में परंपराओं तथा स्थानीय ज्ञान, पद्धति एवं तकनीक को शामिल करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ते खून की कमी के मामलों पर चिंता जताई। युवा वैज्ञानिकों से इस क्षेत्र में शोध कर शीघ्र समस्या के समाधान के लिए आगे आने का आग्रह किया।