{"_id":"a59ab2078e1564d0250130a4e9999a9e","slug":"weather-updates-for-himachal-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 Mar 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सप्ताह भर मौसम कहीं साफ रहेगा और तो कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को मध्यम ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 26 और 27 मार्च को मौसम साफ रहेगा। 28 के बाद फिर से ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है। 29 मार्च को प्रदेश भर में मौसम के खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिन से मौसम के खुशनुमा रहने और धूप खिलने के कारण तापमान में इजाफा हुआ है। राजधानी शिमला का अधिकम तापमान 21.8, सुंदरनगर 29.4, भुंतर 30.0, कल्पा 17.4, धर्मशाला 24.2, ऊना 32.0, नाहन 25.3, सोलन 26.2, कांगड़ा 29.5 और मनाली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर मौसम मिला-जुला रहेगा।