फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश: एनएच-5 पर भूस्खलन, फिर कटा किन्नौर का संपर्क, केलांग-लेह बस रूट बंद

Sun, 12 Sep 2021 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Sep 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
weather update himachal pradesh: landslide at Badhal Shimla national highway 5 Blocked landslide in kullu at many places snowfall in lahaul rohtang
भूस्खलन से यातायात बाधित। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शिमला के बधान में एनएच-5 पर भूस्खलन से किन्नौर का संपर्क फिर कट गया। कुल्लू के सोझा में भूस्खलन से हाईवे-305 छह घंटे तक बंद रहा और निगम की बसें फंसी रहीं। कालका-शिमला एनएच पर सनवारा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से यातायात दो घंटे वनवे रहा।  मनाली-लेह मार्ग पर फाहे गिरने से हिमाचल परिवहन निगम ने देश की सबसे ऊंचाई से गुजरने वाली लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा अस्थायी तौर पर बंद कर दी। धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ी पर भी बर्फ गिरी। कुल्लू में बारिश से सेब और अनार का तुड़ान रुक गया। मंडी के सुंदरनगर में बारिश से एक मकान और एक गोशाला ढह गई। चंबा में हाईवे समेत करीब तीस मार्गों पर वाहनों की आवाजाही थमी रही।

weather update himachal pradesh: landslide at Badhal Shimla national highway 5 Blocked landslide in kullu at many places snowfall in lahaul rohtang
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में बारिश से 28 सड़कें बंद रहीं, छह सिंचाई योजनाएं और 12 ट्रांसफार्मर ठप रहे। राजधानी शिमला में दिनभर हलकी बारिश होती रही। कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है।

weather update himachal pradesh: landslide at Badhal Shimla national highway 5 Blocked landslide in kullu at many places snowfall in lahaul rohtang
- फोटो : अमर उजाला

ठंड के कारण धर्मशाला में लोगों को गर्म कपड़े और कंबल निकालने पड़े। धर्मशाला में मुख्य सड़क मार्ग पर एमसी दफ्तर के सामने पेड़ गिरने से आधा घंटा आवाजाही बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update himachal pradesh: landslide at Badhal Shimla national highway 5 Blocked landslide in kullu at many places snowfall in lahaul rohtang
- फोटो : अमर उजाला

ब्यास और पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तीन दिन से कुल्लू की ऊंची चोटियों के अलावा रोहतांग, लाहौल-स्पीति के बारालाचा, शिंकुला, तंगलंगला समेत तमाम दर्रो पर बर्फबारी का दौर जारी है।

विज्ञापन
weather update himachal pradesh: landslide at Badhal Shimla national highway 5 Blocked landslide in kullu at many places snowfall in lahaul rohtang
- फोटो : अमर उजाला

यात्रियों के साथ ट्रैकरों को भी अलर्ट जारी किया है। कुल्लू-मनाली हाईवे-3 पर भूस्खलन और पत्थर गिरने से सफर खतरनाक हो गया है। ऊना जिला में रुक-रुक कर हो रही बारिश से आलू की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। 
 
कहां कितनी बारिश
शहर                 बारिश एमएम
धर्मशाला              49.0
मनाली                 30.0
कांगड़ा                29.0
पालमपुर              15.0
चंबा                     6.8
डलहौजी              5.0
शिमला                 2.0

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) 
शिमला 19.0, सुंदरनगर 24.3, भुंतर 20.0, कल्पा 16.2, धर्मशाला 24.8,  ऊना 26.2, नाहन 26.2, सोलन 22.6, कांगड़ा 22.0, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 25.6, चंबा 22.6, डलहौजी 16.0 और केलांग 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed