फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: minus temperature in Keylong Kalpa himachal pradesh

weather update: केलांग के बाद कल्पा का न्यूनतम पारा भी माइनस में

Mon, 15 Nov 2021 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Nov 2021 08:50 PM IST
सार

सोमवार को मंडी और चंबा जिले के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
weather update himachal: minus temperature in Keylong Kalpa himachal pradesh
लाहौल-स्पीति में कोकसर-रोहतांग मार्ग पर ग्रांफू में बर्फ के दीदार को पहुंचे सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मौसम में लगातार ठंडक बढ़ती जा रही है। केलांग के बाद अब कल्पा का न्यूनतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5, कल्पा में माइनस 1.0, मनाली में 1.6, कुफरी में 3.6 और  शिमला में 5.4  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान रविवार रात को 12 डिग्री से कम रहा।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आई है। ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, बिलासपुर 25.5, सुंदरनगर 23.7, कांगड़ा 23.5, नाहन 23.1, हमीरपुर 22.7, चंबा 21.8, सोलन 21.5, मंडी 21.2, धर्मशाला 20.6, शिमला 15.5, कल्पा 13.8 और केलांग-डलहौजी में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मंडी और चंबा में महसूस हुए भूकंप के झटके
सोमवार को मंडी और चंबा जिले के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मंडी में सोमवार तड़के 3:13 बजे आए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई। चंबा में सोमवार को 11:14 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed