मौसम: हिमाचल के मैदानी जिलों में गर्मी ने किया बेहाल, ऊना में 41.7 डिग्री पहुंचा पारा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। ऊना में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में गुरुवार से एक मई तक बारिश के आसार हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले में एक मई तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। नाहन में 23 और बिलासपुर-धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंचने से रात के समय भी गर्मी ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
ऊना 41.7 18.6
बिलासपुर 38.0 20.0
कांगड़ा 37.1 17.8
हमीरपुर 37.5 14.5
नाहन 35.9 23.1
चंबा 35.5 13.0
सोलन 35.2 14.5
धर्मशाला 35.0 20.4
शिमला 27.1 16.2
कल्पा 24.3 7.5
केलांग 20.3 4.5