फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल की चोटियों पर फिर बर्फबारी, केलांग का तापमान माइनस 0.9 पहुंचा

Sun, 01 Nov 2020 05:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/लाहौल-स्पीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/लाहौल-स्पीति Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 Nov 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Weather Today: thunderstorm warning for five districts in himachal, fresh snowfall expected on the peaks
बारालाचा दर्रा में बर्फबारी - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर रविवार को फिर ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग, जिंगजिंगबार और बारलाचा दर्रा समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से जनजातीय भागों में शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में सात नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में अंधड का येलो अलर्ट जारी किया है। 

Weather Today: thunderstorm warning for five districts in himachal, fresh snowfall expected on the peaks
- फोटो : एएनआई

मौसम विभाग के अनुसार केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस और ऊना में सबसे अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, बर्फ के नजारे लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक अटल टनल और लाहौल पहुंच रहे हैं।  

 

Weather Today: thunderstorm warning for five districts in himachal, fresh snowfall expected on the peaks
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 
शिमला 10.7, सुंदरनगर 10.2, भूंतर 8.8, कल्पा 3.5, धर्मशाला 10.8, ऊना 11.0, नाहन 14.3, केलांग -0.9, पालमपुर  10.5, सोलन 9.5, मनाली 5.0, कांगड़ा 12.2, मंडी 7.1, बिलासपुर 11.5, हमीरपुर 11.2, चंबा 10.2, डलहौजी 9.7 और कुफरी 9.7 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Today: thunderstorm warning for five districts in himachal, fresh snowfall expected on the peaks
- फोटो : एएनआई

प्रदेश के प्रमख शहरों का अधिकतम तापमान 
शिमला 20.9, सुंदरनगर 28.7, भूंतर 27.5, कल्पा 16.7, धर्मशाला 21.8, ऊना 31.0, नाहन 27.2, सोलन 28.7, कांगड़ा 28.3, बिलासपुर 30.5, हमीरपुर 30.2, चंबा 26.7, डलहौजी 14.0 और  केलंग 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Weather Today: thunderstorm warning for five districts in himachal, fresh snowfall expected on the peaks
- फोटो : अमर उजाला

बता दें हिमाचल में तीन साल बाद अक्तूबर में बारिश नहीं हुई है। इस माह पूरे प्रदेश में सामान्य से 99 फीसदी कम बादल बरसे हैं। कुल्लू-चंबा में नाममात्र के लिए 0.3 और लाहौल स्पीति में 1.5 मिलीमीटर बारिश ही हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी। इस अवधि में प्रदेश में 27.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य बारिश माना गया है। इससे पहले साल 2017 में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश हुई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed