{"_id":"5fba31138ebc3e9b7e32c5cb","slug":"weather-today-rain-and-snowfall-prediction-for-five-days-in-himachal-warning-issued-for-six-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पांच दिन बारिश-बर्फबारी, छह जिलों के लिए चेतावनी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पांच दिन बारिश-बर्फबारी, छह जिलों के लिए चेतावनी जारी
Sun, 22 Nov 2020 03:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 22 Nov 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
बर्फ(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बदलने वाला है। प्रदेश में पांच दिन तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 26 नवंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में 25 नवंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 22 से 26 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी जिला ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि 25 नवंबर को इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, रविवार दोपहर बाद से शिमला समेत प्रदेश के कई अन्य भागों में मौसम खराब होना शुरू हुआ। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शनिवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4, कल्पा माइनस 2.6, मनाली 0.2, ऊना 4.2, डलहौजी 3.7, सोलन 1.7, चंबा 3.9, मंडी 4.0, कांगड़ा 4.4, शिमला 5.1,धर्मशाला 6.0, बिलासपुर 5.0 और हमीरपुर में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन