फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather : Snow-clad mountains, New Year thrill doubles

Weather Report : बर्फ से लकदक पहाड़, डलहौजी में पहला हिमपात, दिल्ली में सर्द हवाएं, नए साल का रोमांच दोगुना

Sat, 31 Dec 2022 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 03:30 AM IST
सार

Weather : शुक्रवार को डलहौजी में पहली बर्फबारी हुई। इससे नए वर्ष का स्वागत करने पहाड़ों पर पहुंचे सैलानियों की खुशी दोगुनी हो गई है। ताजा हिमपात के बाद मनाली, सोलंगनाला, नारकंडा, डलहौजी में पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। दिल्ली में भी तेज हुआ सर्द हवाओं का सिलसिला। 
 

विज्ञापन
Weather : Snow-clad mountains, New Year thrill doubles
डलहौजी में बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

नए साल से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। शुक्रवार को डलहौजी में पहली बर्फबारी हुई। इससे नए वर्ष का स्वागत करने पहाड़ों पर पहुंचे सैलानियों की खुशी दोगुनी हो गई है। ताजा हिमपात के बाद मनाली, सोलंगनाला, नारकंडा, डलहौजी में पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। दिल्ली में भी तेज हुआ सर्द हवाओं का सिलसिला। 

विज्ञापन


हिमाचल में दो दिन पहले ही देशभर से लाखों पर्यटक पहुंचे हैं। सभी होटल भरे हुए हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए 2 जनवरी तक होटल, रेस्तरां और भोजनालय 24 घंटे खुले रहेंगे। पर्यटकों के लिए होटलों में डीजे-डांस के विशेष प्रबंध किए गए हैं। धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटन निगम के सभी होटल बुक हैं। निजी होटलों में एडवांस बुकिंग है। भीड़ को देखते हुए सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पटनीटॉप पर पर्यटकों की अठखेलियां
सैलानी पटनीटॉप से होते हुए नत्थाटॉप पहुंचे और बर्फ की सफेद चादर पर खूब मौज मस्ती की। नत्थाटॉप में करीब आधा फीट बर्फ गिर चुकी है, जबकि पटनीटॉप में भी सीजन की पहली बर्फ गिरी है। इससे पटनीटाप के देवदार भी सफेद चादर में रंग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में रात का पारा दो अंकों में 
राजधानी में न्यूनतम तापमान 15 दिन बाद दो अंकों में 10.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार नए साल में पारा तीन से पांच डिग्री तक लुढ़केगा। 

अटल टनल में फंसे 400 पर्यटकों को बाहर निकाला
भारी हिमपात के बीच करीब 400 पर्यटक वाहनों को अटल टनल से निकाला गया। सड़क पर बर्फ जमने के कारण वाहन फिसलने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ताजा हिमपात के बाद अटल टनल होकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। शुक्रवार को मनाली से लाहौल के बीच ट्रैफिक बंद रहा। अटल टनल रोहतांग के साउथ व नॉर्थ पोर्टल में लगभग 45 सेमी बर्फ गिरी है। 

न्यूनतम तापमान बढ़ा, मगर नए साल पर सताएगी सर्दी

Weather : Snow-clad mountains, New Year thrill doubles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों समेत उत्तर भारत के ज्यादतर इलाकों में शुक्रवार को धूप में नरमी तो रही, लेकिन पारा कुछ चढ़ा। दिल्ली में 15 दिन बाद न्यूनतम तापमान दो अंकों में पहुंचा। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार हिमाचल प्रदेश और जममू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है और हवा चलने के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी और नए साल पर पारा कम से कम तीन से पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़केगा।

आईएमडी ने अगले चार-पांच दिन के दौरान पूरे इलाके में घने कोहरे की भी संभावना व्यक्त की है। एक जनवरी से पश्चिमोत्तर भारत में एक बार फिर शीतलहर चलेगी। दिल्ली में न्यूयनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ऊपर है। इस महीने का यह सबसे अधिक न्यूयनतम तापमान भी है।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, हरियाणा के करनाल में 9.2, नारलौल में 9.5, अंबाला में 10.8 और रोहतक में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के मोहाली में 11.1, मुक्तसर में 10, जालंधर में 10.8 और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा और अमृतसर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5 और 6.4 डिग्री सेल्सियस ही रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिलहाल ठंड से राहत मिली है। लेकिन एक बार जब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होाग तो नए साल की शुरुआत से दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed