फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather's impact: Gardeners harvested pomegranates 20 days earlier, rain increased difficulties

मौसम की मार: बागवानों ने 20 दिन पहले ही कर दिया अनार का तुड़ान, बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें

Wed, 28 Aug 2024 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2024 05:47 PM IST
सार

निचले क्षेत्र के बागवानों ने तैयार होने से पहले ही तुड़ान कर अनार को मंडी में पहुंचा दिया है, जबकि अनार का सीजन कुल्लू में 20 सितंबर के बाद ही शुरू होता था। 

विज्ञापन
Weather's impact: Gardeners harvested pomegranates 20 days earlier, rain increased difficulties
मंडी में अनार की दस्तक। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेब सीजन के बीच भुंतर और बंदरोल सब्जी मंडियों में अनार का सीजन शुरू हो गया है। निचले क्षेत्र के बागवानों ने तैयार होने से पहले ही तुड़ान कर अनार को मंडी में पहुंचा दिया है, जबकि अनार का सीजन कुल्लू में 20 सितंबर के बाद ही शुरू होता था। अनार के उत्पादकों पर मौसम की दोहरी मार पड़ी है। पहले गर्मी के कारण अनार का आकार नहीं बन पाया और तैयार होने के बाद बारिश से फसल को नुकसान हो रहा है। ऐसे में अनार फटने लगा है। करीब तीन सप्ताह पहले ही अनार के मंडियों में आने से आधा कच्चा फल ही मंडी में आ रहा है।

विज्ञापन


अनार में अभी लालगी भी कम है। कंधारी वैरायटी का बीज भी कच्चा है। ऐसे में तैयार होने से पहले ही लाए गए अनार के मंडियों में उतरने से इसका असर मार्केट पर भी पड़ेगा। दाम कम होने की सूरत में इसका नुकसान भी बागवानों को ही भुगतना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस बार मौसम अनार के अनुकूल नहीं रहा है। अधिक गर्मी के चलते निचले क्षेत्रों में पहले तो अनार के फलों में वृद्धि अच्छे से नहीं हो पाई। अब बरसात में बारिश होने के कुछ जगहों पर अनार के फटने की शिकायतें आ रही हैं। जिला कुल्लू में 406 हेक्टेयर भूमि पर अनार का उत्पादन हो रहा है। कुल्लू के हुरला, थरास, गड़सा, बंजार, भुंतर, खराहल, सेउबाग, डोभी, रायसन आदि क्षेत्रों में अनार की पैदावार हो रही है।
विज्ञापन

अनार इस बार सब्जी मंडी भुंतर में समय से पहले ही आ गया है। बागवान अनार के तुड़ान में जल्दबाजी न करें। तैयार होने के बाद ही इसे मंडियों में लाएं। इसके बागवानों को बेहतर दाम मिलेंगे और दाम भी स्थिर रहेंगे। जल्दी तुड़ान करने से इसकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा।-मानस कुमार सूद, अध्यक्ष, आढ़ती यूनियन, भुंतर

क्या कहते हैं अधिकारी
पौष्टिक तत्वों से भरपूर अनार की देशभर की मंडियों में खूब मांग रहती है। कुल्लू के निचले क्षेत्रों में बागवानों का रुझान लगातार इसकी तरफ बढ़ रहा है। जिला कुल्लू में कंधारी, गणेश, सिंधूरी, मृदुला, सीडलस मृदुला आदि किस्मों का उत्पादन हो रहा है। बागवान अनार को तैयार करने के बाद ही मंडियाें में लेकर जाएं।-बीएम चौहान, उपनिदेशक बागवानी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed