फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather report himachal cold waves alert

हिमाचल में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, शीत लहर की चेतावनी

Fri, 12 Jan 2018 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 12 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
weather report himachal cold waves alert

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 और 13 जनवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में प्रवेश करने पर तापमान बढ़ता है जबकि पश्चिमी विक्षोभ के जाते समय तापमान में गिरावट आती है।

शुक्रवार और शनिवार को इसी कड़ी में तापमान घटेगा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर चलेगी। बुधवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


बुधवार रात को सिर्फ केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। जबकि मंगलवार रात को प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में था। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

weather report himachal cold waves alert

इस सीजन में जनवरी महीने में यह सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा है। हालांकि साल 2017 में जनवरी महीने के दौरान कई बार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहा है।

उधर, बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.4, भुंतर में 1.0, सुंदरनगर में 1.6, मनाली में 1.2, चंबा में 1.5, हमीरपुर में 3.2, बिलासपुर में 2.8, कांगड़ा में 4.5, धर्मशाला में 6.2 और ऊना में 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधर, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हालांकि दिन भर बादल छाए रहे लेकिन तापमान में कमी दर्ज नहीं हुई।

वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.9, ऊना में 21.2, सुंदरनगर में 16.1, भुंतर में 14.5, धर्मशाला में 15.6, नाहन में 17.7, सोलन में 23.0, कांगड़ा में 19.1, बिलासपुर में 17.9, हमीरपुर में 18.2, चंबा में 16.5, डलहौजी में 12.9 और कल्पा में 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed