फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather report himachal chances of snowfall

बदलेगा मौसम, हिमाचल में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 19 Feb 2018 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 19 Feb 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
weather report himachal chances of snowfall

हिमाचल में मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। सूबे के मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 21 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


हालांकि, 22 फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा, लेकिन 23-24 को मैदानी इलाकों  में बारिश और पहाड़ों पर हिमपात हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 20 फरवरी से हिमालय में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद चार दिन तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में धूप खिली रही। दिन के समय धूप के चलते दिन का तापमान बढ़ रहा है। सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में -8.5 जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना में 27.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली में न्यूनतम पारा -1.0, कल्पा में तापमान -2.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। शिमला का अधिकतर तापमान 16.0, धर्मशाला का 17.2, सोलन में 19.6 और भुंतर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed