फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather prediction for new year in himachal

हिमाचल में नए साल पर ऐसा रहेगा मौसम का हाल, पूर्वानुमान जारी

Tue, 26 Dec 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Dec 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
 weather prediction for new year in himachal

इस बार व्हाइट क्रिसमस की आस में शिमला, मनाली, डलहौली घूमने आये पर्यटकों को निराशा हाथ लगी है। अब नए साल पर बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने ये पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


व्हाइट क्रिसमस न होने के बाद इस बार नए साल पर भी बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन


सोमवार को शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते धूप खिलने के बावजूद लोगों ने जबरदस्त ठंड महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिला में ऐसा रहेगा मौसम

 weather prediction for new year in himachal

शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। सोमवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। 

शिमला में अधिकतम तापमान 15.9, ऊना में 24.2, सोलन में 20.0, नाहन में 18.1, सुंदरनगर में 21.1, भुंतर में 20.6, कांगड़ा में 21.7, मंडी में 23.2, बिलासपुर में 19.5, हमीरपुर में 20.2, चंबा में 20.1, डलहौजी में 11.1 और कल्पा में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.3, कल्पा में माइनस 1.4, मनाली में 1.6, सोलन में 2.0, चंबा में 3.4, सुंदरनगर में 2.0, ऊना में 4.5 और शिमला में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed