फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather Poses Obstacle Delhi-Shimla Flight Aborts Landing and Returns Air Services Affected by Low Visibility

मौसम बना बाधा: दिल्ली-शिमला विमान की लैंडिंग फेल, वापस लौटा; कम दृश्यता से हवाई सेवा प्रभावित

Mon, 11 May 2026 05:00 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 11 May 2026 05:00 AM IST
सार

दिल्ली से शिमला पहुंचा एलायंस एयर का विमान जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाया। उल्लेखनीय है कि सात महीने बाद रविवार से दिल्ली-शिमला, शिमला-दिल्ली रूट पर एलायंस एयर की नियमित सेवाएं फिर शुरू होनी थीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Weather Poses Obstacle Delhi-Shimla Flight Aborts Landing and Returns Air Services Affected by Low Visibility
एलायंस एयर का विमान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिल्ली से शिमला पहुंचा एलायंस एयर का विमान रविवार सुबह कम दृश्यता के कारण जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका और वापस दिल्ली लौट गया। विमान सुबह 7:20 बजे दिल्ली से रवाना होकर 8:35 बजे शिमला पहुंचा था। इसमें छह यात्री सवार थे। वहीं, शिमला से सुबह 11:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्तावित उड़ान में चार यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी। खराब मौसम के चलते यह उड़ान भी प्रभावित रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिमला एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए न्यूनतम 5000 मीटर दृश्यता जरूरी होती है, जबकि रविवार सुबह दृश्यता करीब 4000 मीटर दर्ज की गई। शिमला एयरपोर्ट पर विजुअल फ्लाइट रूल्स (वीएफआर) के तहत उड़ान संचालन होता है, जो पूरी तरह मौसम और दृश्यता पर निर्भर करता है। आसमान साफ न होने की स्थिति में विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं होती। उल्लेखनीय है कि सात महीने बाद रविवार से दिल्ली-शिमला, शिमला-दिल्ली रूट पर एलायंस एयर की नियमित सेवाएं फिर शुरू होनी थीं। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन उड़ानें संचालित की जानी हैं। इस बार किराये में 65 से 96 फीसदी तक वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण शिमला एयरपोर्ट के निदेशक सतीश कुमार ने कहा कि कम दृश्यता के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि शिमला एयरपोर्ट पर वीएफआर नियमों के तहत संचालन होता है। निर्धारित मानकों से कम दृश्यता होने पर उड़ान संचालन प्रभावित होता है। सोमवार को यदि दृश्यता सही रही, तभी उड़ान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed