फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather in himachal will mainly dry on 31 january

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान

Wed, 31 Jan 2018 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 31 Jan 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
weather in himachal will mainly dry on 31 january
हिमाचल में आने वाले ‌दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन


एक और दो फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा। जबकि तीन फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 
विज्ञापन


धूप खिलने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.3, ऊना में 26.0, धर्मशाला में 19.3, नाहन में 23.0, कांगड़ा में 23.6, बिलासपुर में 22.0, हमीरपुर में 21.6, चंबा में 22.3, सुंदरनगर में 25.0, भुंतर में 22.0, कल्पा में 12.6 और डलहौजी में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई ये संभावना

weather in himachal will mainly dry on 31 january

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान और बढ़ेगा। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी कर्मी आई है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 6.6, कल्पा में - 2.4, मनाली में - 1.2, सोलन में 2.5, भुंतर में 2.4, ऊना में 5.6, धर्मशाला में 6.8, कांगड़ा में 7.0, हमीरपुर में

5.0, बिलासपुर में 3.2, डलहौजी में 6.7, शिमला में 7.7 और नाहन में 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया है कि सोमवार रात को उच्च पर्वतीय क्षेत्र लाहौल स्पीति की पहाडि़यों पर हल्का हिमपात हुआ है जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed