फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather clear in Himachal for a week, mercury will rise in the plains

हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ, मैदानी क्षेत्रों में चढ़ेगा पारा

Thu, 17 Sep 2020 09:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Weather clear in Himachal for a week, mercury will rise in the plains
मौसम शिमला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। दिन के समय अब उमस में भी कमी आएगी। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते रात के समय प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना भी है। न्यूनतम तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश से मानसून के विदा होने के आसार हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 37.7, भुंतर में 33.6, सुंदरनगर में 33.3, मंडी में 33.2, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 32.8, सोलन में 31.8, चंबा में 31.5, नाहन में 29.3, धर्मशाला में 27.6, कल्पा में 26.0, शिमला में 25.3, केलांग में 24.5 और डलहौजी में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 23 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। बीते दो दिनों से प्रदेश में नाममात्र बारिश दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed