फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather based holidays in Himachal schools will be decided by the Deputy Commissioner

Himachal: हिमाचल के स्कूलों में मौसम आधारित छुट्टियां उपायुक्त ही तय करेंगे, शिक्षा विभाग ने तय किया शेड्यूल

Tue, 04 Feb 2025 12:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2025 12:49 PM IST
सार

शिक्षा विभाग का स्कूलों की छुट्टियों तय करने के लिए बनाया गया नया शेड्यल लगभग तय हो गया है। इसको लेकर अब सरकार की मंजूरी लेना ही शेष रह गया है।

विज्ञापन
Weather based holidays in Himachal schools will be decided by the Deputy Commissioner
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलाें में मौसम आधारित छुट्टियां देने का अधिकार जिला उपायुक्तों के पास ही रहेगा। शिक्षा विभाग का स्कूलों की छुट्टियों तय करने के लिए बनाया गया नया शेड्यल लगभग तय हो गया है। इसको लेकर अब सरकार की मंजूरी लेना ही शेष रह गया है। नई व्यवस्था के तहत बरसात और गर्मियों के दौरान हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 20 छुट्टियां जिला उपायुक्त ही तय करेंगे। शीतकालीन स्कूलों की छुट्टियों पर इसका अधिक असर नहीं पड़ेगा। इस माह छुट्टियों का नया शेड्यूल अधिसूचित हो जाएगा।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नए शेड्यूल के लिए सभी हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां ले ली गई हैं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों के संभावित शेड्यूल के तहत गर्मियों की 15 से 20 और मानसून की 20 से 25 छुट्टियां जिला उपायुक्त स्वयं मौसम की स्थिति को देखते हुए तय करेंगे। उपायुक्तों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि कुल छुट्टियों की संख्या 40 से अधिक न हो। सर्दियों की सात छुट्टियां भी इन स्कूलों में उपायुक्त ही मौसम को देखते हुए तय करेंगे। इन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद छुट्टियां नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन


31 मार्च को परीक्षा परिणाम निकलने के बाद पहली अप्रैल से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाएगा। यहां दिवाली की छुट्टियां पहले की तरह पांच ही रहेंगी। कुल्लू जिला के स्कूलों में दशहरे के बाद पांच छुट्टियां दी जाएंगी। शीतकालीन स्कूलों में मानसून की सात छुट्टियां उपायुक्त मौसम को देखते हुए तय करेंगे। दिवाली की छुट्टियां इन स्कूलों में तीन दिन की रहेंगी। दो छुट्टियां दिवाली से पहले और एक बाद में दी जाएंगी। सर्दियों की छुट्टियां भी पूर्व की तरह ही रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed