{"_id":"63c97394f6f664447052539d","slug":"weather-bad-forecast-till-january-23-in-himachal-hailstorm-yellow-alert-for-plains-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में 23 जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार, मैदानी क्षेत्रों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में 23 जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार, मैदानी क्षेत्रों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट
Thu, 19 Jan 2023 10:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:16 PM IST
सार
प्रदेश में 23 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में 21 और 22 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में सैलानी।
- फोटो : PTI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 23 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में 21 और 22 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 23 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
उधर, गुरुवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान बिलासपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8, भुंतर 5.2, कल्पा माइनस 1.8, धर्मशाला 5.2, ऊना 6.4, नाहन 6.3, मंडी 5.6, हमीरपुर 6.5, बिलासपुर 4.0 और मनाली में 1.8 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बागवानों ने लगाई आसमान की ओर टकटकी
बर्फबारी का इंतजार कर रहे सेब बागवानों ने भी आसमान में टकटकी लगा रखी है। वे सेब के पेड़ों के चिलिंग ऑवर्स पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे आगामी सेब सीजन में सेब की अच्छी फसल हो सके। इस सर्दी में कृषि और बागवानी फसलों के लिए अपर्याप्त वर्षा हुई है।
विज्ञापन