{"_id":"b5cd11baa4172aaf3aadc93107815fdd","slug":"we-will-won-and-make-an-attempt-like-1977-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"1977 के चुनावों से बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा: शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1977 के चुनावों से बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा: शांता
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 22 Mar 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान सुंडला में डलहौजी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने की।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भाजपा की जीत वर्ष 1977 के लोकसभा चुनावों से भी बड़ी जीत होगी।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर है। दिन प्रतिदिन भाजपा के लिए जनता का समर्थन बढ़ रहा है।
इससे तय हो गया है कि इस बार जनता बदलाव चाहती है और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही चंबा के लिए सबसे पहले सीमेंट की फैक्टरी के रूप में तोहफा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की जनता यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार से पूरी तरह तंग आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। कांग्रेसी नेताओं के 30 लाख करोड़ विदेशों बैंकों में जमा है।
चीन भारत को आंखें दिखा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकाल प्रधानमंत्री के दफ्तर से फाइलें गायब हो रही है। इससे देश पर खतरा हो गया है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावों के लिए कमर कसने को कहा है।