फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water wastage in lekage

जनता परेशान, सड़कों पर बर्बाद बह रहा हजारों लीटर पानी

Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
water wastage in lekage
पेयजल संकट के बीच हो रही लीकेज, संकट के बीच वॉशिंग सेंटरों में धुल रही हैं गाड़ियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में गहराए पेयजल संकट के बीच एक ओर शहरवासी पीने लायक पानी के लिए तरस रहे हैं तो दूसरी ओर रोजाना लाखों लीटर पानी सड़कों और नालों में बर्बाद बह रहा है।
अकेले पेयजल लाइनों की लीकेज में रोज करीब तीन से चार एमएलडी यानि 30 से 40 लाख लीटर पानी बर्बाद होने का अनुमान है। इसकी सटीक जानकारी अभी कंपनी के पास भी नहीं है। लेकिन शहर में सप्लाई होने वाले 60 से 70 फीसदी पानी की ही बिलिंग कंपनी कर पा रही है। बाकी पानी लीकेज में बह रहा है या फिर चोरी हो रहा है।
विज्ञापन

परियोजनाओं की मुख्य लाइनों और शहर में बिछी पाइपलाइनों में यह लीकेज हो रही है। बीते दो सालों में कंपनी ने चार से पांच एमएलडी की लीकेज ठीक भी करवाई है लेकिन इसके बावजूद कई जगह लीकेज जारी है। संजौली बाजार में मंगलवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास सार्वजनिक नलके की पाइपलाइन टूटने से दिनभर पानी बर्बाद बहता रहा। शहर में पेयजल संकट के बीच कार वाशिंग सेंटर खुले हैं। साल 2018 में हुए संकट के समय इन पर रोक लगा दी थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया है। इनमें रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सेंटर संचालक नालों से खुद पानी मंगाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बर्बाद बह रहा पानी
सर्कुलर रोड पर मेट्रोपोल पार्किंग के सामने चश्मे का पानी बर्बाद बह रहा है। यहां करीब एक इंच पानी है। इसी तरह शांकली में भी चश्मे का पानी नाले में बह रहा है। शहर में कई और जगह भी चश्मों के पानी का इस्तेमाल नहीं हो रहा। कंपनी चाहे तो इस पानी को शौचालयों के लिए जमा कर सकती है। अभी कंपनी रिज से पीने वाला पानी ही शौचालयों में देती है। रोजाना 20 से ज्यादा टैंकर शौचालयों के लिए भेजे जा रहे हैं। कंपनी जीएम आरके वर्मा ने कहा कि चश्मों के पानी के इस्तेमाल पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed