फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water transport facilities will be provided in four dam of himachal

हिमाचल में नवंबर से पहली बार शुरू होगी जल परिवहन सेवा

Sat, 03 Aug 2019 12:01 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
water transport facilities will be provided in four dam of himachal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में इसी साल नवंबर से जल परिवहन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। पहले चरण में तत्तापानी से कसोल (कोल डैम) तक यह सेवा शुरू होगी। सतलुज में बोट से लोग आवाजाही कर सकेंगे। दूसरे चरण में अगले साल चमेरा, गोबिंदसागर और पोंग डैम में भी जल परिवहन शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए बसों की तर्ज पर वाटर ट्रांसपोर्ट रूट परमिट जारी होंगे। जल परिवहन सेवा के लिए इसी महीने तत्तापानी-कसोल के बीच चार जैटी (प्लेटफार्म) का निर्माण कार्य शुरू होगा। इन जैटी पर बोट (स्टीमर) के रुकने की व्यवस्था होगी, जहां लोग स्टीमर पर चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


सुन्नी कॉलेज के दोनों किनारों के अलावा तत्तापानी पुल व कसोल के पास जैटी बनाई जा रही है। केंद्र सरकार इस परियोजना के लिए 38 करोड़ रुपये की मदद करेगी।

जल परिवहन रूट आवंटन में बेरोजगारों को प्राथमिकता मिलेगी। परिवहन विभाग गोवा, असम व कोलकाता की पॉलिसी का अध्ययन कर रहा है। केंद्र को डीपीआर भेजने से पहले ही सरकार अपने स्तर पर ये सेवाएं शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल परिवहन सेवा शुरू होने से घंटों का सफ र मिनटों में होगा। इससे लोगों के समय और पैसे की बचत होगी। सतलुज में जल परिवहन सेवा शुरू होने से लोग तत्तापानी से मंडी और बिलासपुर जल्द पहुंच सकेंगे।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर व परिवहन निदेशक जेएम पठानिया जल परिवहन रूट का निरीक्षण कर चुके हैं। जल परिवहन सेवाएं शुरू होने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं शिमला, मंडी, बिलासपुर, सोलन जिलों के लोग इससे लाभान्वित होंगे। 


तत्तापानी से कसोल (कोल डेम) तक परिवहन सेवाएं नवंबर में शुरू  करने का लक्ष्य रखा गया है। सेवाएं शुरू करने के पहले दूसरे राज्यों की पॉलिसी का भी अध्ययन किया जा रहा है।- कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक परिवहन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed