{"_id":"60e9d2e88ebc3ec20512113c","slug":"water-system-changed-in-shimla-shimla-news-sml376474573","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजनघर और संजौली वार्ड में बदलेगा पेयजल नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजनघर और संजौली वार्ड में बदलेगा पेयजल नेटवर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे पानी देने की कंपनी ने शुरू की तैयारी, अभी सिर्फ सांगटी वार्ड में बिछाई गई हैं नई लाइनें
24 करोड़ के अम्रुत मिशन से शुरू करवाया काम
सितंबर अक्तूबर तक पूरा करने का टारगेट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा देने के पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब संजौली चौक और इंजनघर वार्ड के दो हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को नई पेयजल लाइनों से जोड़ने का प्रोजेक्ट शुरू हो गया है।
इसके लिए पेयजल कंपनी ने इंजनघर और संजौली चौक वार्ड में कई मेन लाइनें बिछाने का काम शुरू करवा दिया है। अगले कुछ दिन में इन मेन लाइनों से उपभोक्ताओं के घरों तक नई कनेक्शन लाइनें भी बिछाई जाएंगी। कंपनी का कहना है कि दोनों वार्डों में पूरी तरह से नया पेयजल नेटवर्क बिछाया जाना है। इसी साल सितंबर और अक्तूबर महीने तक इसका काम पूरा करवाने का टारगेट रखा है। अम्रुत मिशन के तहत करीब 24 करोड़ रुपये से पेयजल कंपनी पायलट आधार पर शहर के कुछ वार्डों में नया पेयजल नेटवर्क बिछा रही है।
अभी शहर के सांगटी वार्ड में नई पेयजल लाइनें बिछाई जा चुकी हैं। यहां संजौली टैंक से 24 घंटे पानी देने का सफल ट्रायल भी किया जा चुका है। कंपनी का कहना है कि सतलुज वाटर प्रोजेक्ट के तहत शिमला को रोजाना 67 एमएलडी पानी मिलना है। इसका काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में जब तक इसका पानी शिमला पहुंचेगा, उससे पहले शहर में भी हर वार्ड में नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
नया नेटवर्क बिछने से होगा यह फायदा
शहर में नया पेयजल नेटवर्क मिलने से लीकेज की समस्या खत्म होगी। शहर में अभी ज्यादातर पेयजल लाइनें अंग्रेजों के जमाने की हैं। यह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह लीकेज होने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। अब इसकी बचत होगी। लीकेज खत्म होने से पेयजल में गंदगी मिलने की संभावना नहीं रहेगी। साथ ही कम प्रेशर की शिकायतें भी दूर होंगी। पेयजल कंपनी के एजीएम हरमेश भाटिया ने बताया कि संजौली और इंजनघर वार्ड में नया पेयजल नेटवर्क बिछाया जा रहा है। इसे समय पर पूरा करने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग चाहिए। इसीलिए अपील है कि जहां भी नई लाइनें बिछ रही हैं, वहां सहयोग करें।
सांगटी में जल्द दूर होगा विवाद
सांगटी वार्ड में नया पेयजल नेटवर्क तो बिछ गया है लेकिन कुछेक जगह मेन लाइन बिछाने को लेकर विवाद चल रहा है। कुछेक भवन मालिक पेयजल लाइन नहीं बिछने दे रहे। इससे बाकी लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कंपनी इस बारे में संबंधित भवन मालिकों से बात भी कर चुकी है। अगले हफ्ते तक पार्षद की अगुवाई में फिर बैठक बुलाने की तैयारी है।