{"_id":"65a3caa157c047ff9d0cf59b","slug":"water-supply-effected-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-289610-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी के कई क्षेत्रों में दो दिन से पेयजल सप्लाई ठप, आज से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी के कई क्षेत्रों में दो दिन से पेयजल सप्लाई ठप, आज से मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा शिमला जोन के कई इलाकों में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी नहीं आया पानी
कंपनी का दावा, गिरि और गुम्मा से अब सुचारु हो गई है आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बिजली कट के चलते राजधानी के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी पेयजल आपूर्ति ठप रही। वीकेंड पर शहरवासियों को पानी न मिलने पर परेशानी झेलनी पड़ी। कई इलाकों में पानी आने से राहत भी मिली है।
कंपनी का दावा है कि सोमवार से शहर के सभी इलाकों में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। कंपनी के अनुसार गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं में बिजली कट के चलते शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि, रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद दोनों परियोजनाओं में पंपिंग शुरू हो गई है। इनसे आपूर्ति मिलने के बाद शहर के सेंट्रल और संजौली जोन के सभी वार्डाें में शेड्यूल के अनुसार पानी की सप्लाई दी गई। हालांकि, छोटा शिमला जोन के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी पानी नहीं आया। निगम विहार, छोटा शिमला बाजार, विकासनगर इलाके में दूसरे दिन रविवार देर शाम तक भी पेयजल आपूर्ति नहीं मिली। कनलोग, झंझीड़ी में पानी की आपूर्ति दे दी गई है।
शहर को मिला 23.52 एमएलडी पानी
सभी पेयजल परियोजनाओं से रविवार को शिमला शहर के लिए 23.52 एमएलडी पानी की आपूर्ति मिली है। यह सामान्य से करीब आधी है। हालांकि, शाम के समय सभी परियोजनाओं से पेयजल आपूर्ति बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
कोट्स
शहर में अब सुचारु मिलेगी सप्लाई : जीएम
गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं से शहर के लिए अब पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई है। इससे शहर में अब लोगों को आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। कंपनी लोगों को नियमित पानी दे रही है। -राजेश कश्यप, महाप्रबंधक पेयजल कंपनी