{"_id":"6140e7318ebc3ec91c3f38b9","slug":"water-supply-disturb-in-shimla-shimla-city-news-sml383862797","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरि में गाद जारी, आज भी आधे शहर में आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरि में गाद जारी, आज भी आधे शहर में आएगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी पेयजल परियोजनाओं से शहर को 36 एमएलडी पानी की हो पाई है आपूर्ति
क्रॉसर
बारिश थमने तक शहर में जारी रहेगी राशनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के चलते पेयजल परियोजनाओं में आई गाद से शिमला शहर को पानी की सप्लाई नहीं बढ़ पा रही है। बारिश के चलते गिरि में मंगलवार को भी गाद आती रही।
सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को 36 एमएलडी पानी मिला है। 18 एमएलडी की क्षमता वाली गिरि से महज साढ़े 7 एमएलडी पानी शिमला शहर को मिला। पेयजल कंपनी ने सोमवार को ही शहर में पानी की राशनिंग का फैसला ले लिया था जिसके चलते आधे शहर में ही मंगलवार को पानी दिया गया। कंपनी का कहना है कि बारिश के चलते लगातार परियोजनाओं में गाद आ रही है। इसके थमने के बाद ही शहर में नियमित पानी दिया जा सकेगा। अगले कुछ दिन पानी की राशनिंग जारी रहेेगी। कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप ने कहा कि रात को हुई बारिश से मंगलवार सुबह गिरि में गाद थी लेकिन बाद में गाद कम हो गई। अब गिरि से सप्लाई बढ़ने लगी है।
आज इन इलाकों में आएगा पानी
शहर में बुधवार को न्यू शिमला जोन के सेक्टर एक से चार, बीसीएस, विकासनगर, एसडीए, मैहली, शकराला, पंथाघाटी, देवनगर, विकासनगर, कंगनाधार, छोटा शिमला जोन के कसुम्पटी बाजार, परिमहल, ऐरा होम, जीवणू कालोनी, छोटा शिमला, खलीनी, संजौली जोन के ढली चौक, ढली टनल, देवली कालोनी, भट्ठाकुफर, लक्कड़ बाजार जोन के यूएस क्लब, पीसी चैंबर, चौड़ा मैदान जोन के गवाही, ऐवा लॉज, पांजड़ी, कोटशेरा, बालूगंज, चक्कर, कोर्ट एरिया, संदल, सेंट्रल जोन के रामबाजार, लोअर बाजार, बसस्टैंड, लालपानी, कृष्णानगर, सब्जी मंडी, लक्कड़ बाजार, रुल्दूभट्टा, कैलस्टन, केएनएच, बैमलोई, मालरोड और लिफ्ट एरिया में पानी की सप्लाई दी जाएगी।