फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water

शहरवासियों को राहत, अब आसानी से मिलेगा सस्ता कनेक्शन

Fri, 13 Mar 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
water
कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, वार्ड दफ्तर में ही आवेदन कर सकेंगे अब लोग
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को नहीं देना होगा शपथ पत्र, फ्री में बदला जाएगा कनेक्शन
अशोक चौहान
शिमला। शहर के मर्ज एरिया में महंगा पानी पीने को मजबूर हो रहे हजारों पेयजल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इन्हें अब सस्ता घरेलू कनेक्शन लेने के लिए कंपनी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
पेयजल कंपनी ने व्यावसायिक को सस्ते घरेलू कनेक्शन में बदलने की प्रक्रिया को सरल करने का फैसला लिया है। मर्ज एरिया के लोग अब अपने वार्ड के जेई कार्यालय में ही सस्ते घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने सभी कनिष्ठ अभियंताओं को इसका जिम्मा दे दिया है। संजौली, छोटा शिमला, न्यू शिमला और चौड़ा मैदान स्थित कार्यालयों में इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि मर्ज एरिया के जिन उपभोक्ताओं के पास अभी महंगे कनेक्शन हैं, वे सस्ते कनेक्शन के लिए अपने जेई कार्यालय में ही आवेदन करें। इन्हें कंपनी आने की जरूरत नहीं है। कंपनी के एजीएम विजय गुप्ता ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए वार्ड कार्यालय में ही अब कनेक्शन बदले जा रहे हैं। लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पहली बार शपथपत्र लगेगा न ही कोई फीस
व्यावसायिक को सस्ते घरेलू कनेक्शन में बदलने के लिए उपभोक्ता को अब स्टांप पेपर पर अंडरटेकिंग देने की जरूरत नहीं है। वह सादे कागज पर ही अंडरटेकिंग देगा कि पानी का इस्तेमाल वह भविष्य में घरेलू काम के लिए ही करेगा। अभी तक कंपनी स्टांप पेपर पर अंडरटेकिंग देनी पड़ रही थी। आवेदन के साथ कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। उपभोक्ताओं को गारबेज शुल्क और प्रापर्टी टैक्स की एनओसी भी देनी होगी। एपी शाखा से भी एक एनओसी देनी होगी जिसमें बताया जाएगा कि कहीं उपभोक्ता ने अवैध निर्माण तो नहीं कर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम भी तुरंत देगा एनओसी
नगर निगम ने भी एनओसी देने की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। साइट विजिट की बजाय रिकॉर्ड चेक कर ही एनओसी मुहैया करवाई जाएगी। लोग एनओसी के लिए एपी शाखा में आवेदन करेंगे। यहां रिकॉर्ड चेक किया जाएगा कि कहीं संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ अवैध निर्माण से जुड़ा कोई केस तो नहीं चल रहा। यदि केस नहीं होगा तो एनओसी तुरंत मिल जाएगी।

इन इलाकों के हजारों उपभोक्ताओं को राहत
शहर के मर्ज एरिया में शामिल टुटू, मज्याठ, कच्चीघाटी, टूटीकंडी, पंथाघाटी, विकासनगर, कसुम्पटी, मल्याणा, ढली, मशोबरा, न्यू शिमला में रहने वाले हजारों उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा। एक फरवरी से इनके व्यावसायिक कनेक्शन घरेलू में तबदील किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed